लखनऊ। बीजेपी के फायरब्रांड नेता और यूपी (UP) के सीएम योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुना गया है। एक मीडिया ने अपने सहयोगी प्रतिष्ठान के साथ मिलकर ये सर्वे किया है। सर्वे में योगी आदित्यनाथ सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री माने गए हैं।
इस सर्वे में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन समेत देश के 19 मुख्यमंत्री शामिल थे। इन दिग्गजों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुने गए हैं।
आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ 18-18 घंटा काम करने यूपी को विकास के मार्ग पर लाने में जुटे हुए हैं। प्रदेश में अपने साढ़े तीन साल के अपने कार्यकाल में सीएम योगी ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना ली। सीएम योगी आदित्यनाथ को देश की 24 प्रतिशत जनता ने सर्वाधिक लोकप्रिय बनाया है। दूसरे नम्बर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 15 प्रतिशत लोग लोकप्रिय मानते हैं।
दरअसल, नामचीन मीडिया ग्रुप ने देश के विभिन्न राज्यों की सरकारों के कामकाज को लेकर भी सर्वे किया था। सर्वे में जनता से देश के अलग-अलग राज्यों में वहां की सरकार के शासन को लेकर सवाल पूछे गए। इनमें जनता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे अच्छा माना और वह सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री साबित हुए। सर्वे 19 राज्य, 97 लोकसभा क्षेत्र व 194 विधानसभा क्षेत्र के 12 हजार 21 लोगों बात करके किया गया है।