बहरीन के सुपरमॉर्केट में बुर्का पहनी महिला का गणेश प्रतिमा को तोड़ने का विडियो सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है। इससे हिंदू समुदाय में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि यह विडियो बहरीन की राजधानी मनामा के जाफेयर मार्केट की है। जहां बुर्के में खरीदारी कर रही दो महिलाओं ने जमकर उत्पात मचाया।
महिला ने बिक्री के लिए रखी गई मूर्तियों को तोड़ा
विडियो में दो महिलाएं बुर्का पहने सुपरमार्केट के गलियारे में खड़ी दिखाई देती हैं। जिसमें हिंदू उत्सव गणेश चतुर्थी के लिए भगवान गणपति की मूर्तियां रैक पर रखी दिखाई देती हैं। महिलाओं में से एक ने मूर्तियों को उठाया और उन्हें एक-एक करके फर्श पर फेंकना शुरू कर दिया, जिसके बाद मूर्तियाँ टुकड़ों में बिखर गईं।
महिला बोली- यह मोहम्मद बिन ईसा का देश
दूसरी महिला ने अपने मोबाइल फोन पर इस घटना को रिकॉर्ड किया। महिला को अरबी में सुपरमॉर्केट के एक कर्मचारी पर चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। महिला ने मुस्लिम देश में बेची जा रही गणपति की मूर्तियों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह मोहम्मद बिन ईसा का देश है, क्या आपको लगता है कि उन्होंने इसे मंजूरी दी है?
A woman in Bahrain 🇧🇭 throws a statue of the Hindu God Ganesha on the floor because it is a false "Idol".
Can you imagine if the opposite happened, all hell world break loose.Religion divides humanity !!!
— The Caring Atheist (@Caring_Atheist) August 16, 2020
हम देखते हैं कि पूजा कौन करेगा, महिला ने दी धमकी
जिसके बाद दुकान का कर्मचारी कहता है कि हम मानते हैं कि यह मुस्लिम देश है। इस पर दूसरी महिला कहती है कि हम देखते हैं कि इन मूर्तियों की पूजा कौन करेगा। पुलिस को बुलाओ। बहरीन एक मुस्लिम देश है, जहां इस्लाम को मानने वाले बहुसंख्यक हैं।
महिला के खिलाफ केस दर्ज
बहरीन पुलिस ने गणपति की मूर्तियों को तोड़ने वाली महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 54 वर्षीय महिला पर एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं और अनुष्ठानों का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि पुलिस ने एक दुकान को नुकसान पहुंचाने और एक संप्रदाय और उसके अनुष्ठानों को बदनाम करने के लिए महिला के खिलाफ कानूनी कदम उठाए हैं।