सोनौली महराजगंज। सोनौली बार्डर के नेपाल सीमा में पुलिस प्रशासन ने कोरोना जांच व हेल्प डेस्क का अस्थाई कैंप कार्यालय बनाया है। जो भारत से नेपाल जाने वाले नागरिकों की सहायता व कोरोना जांच करेगा। उसके बाद उनको बसों से गंतव्यों की ओर रवाना किया जाएगा। नेपाल में दशहरा का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। जिसको लेकर देश-विदेश में रहने वाले नेपाली नागरिक छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ पर्व मनाते हैं।
कोरोना काल में भी इसमें कुछ बदलाव देखने को नहीं मिला। जहां भारत के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे मजदूर सोनौली बार्डर पर पहुंच रहे हैं। सोनौली नोमेंस लैंड पर नेपाल प्रशासन द्वारा लगाए गए कैंप कार्यालय पर उनको विभिन्न जांच प्रक्रिया से होकर प्रवेश दिया जाता है।