लखनऊ। ल्यूकोरिया यानी योनि मार्ग से आने वाला सफेद और चिपचिपा पदार्थ महिलाओं की एक कॉमन प्रॉब्लम है। आज के समय में ज़्यादातर सभी उम्र की महिलाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। यह पीरियड्स से पहले और बाद में होना आम बात है लेकिन अगर यह अधिक मात्रा में हो रहा तो इसे नजअंदाज न करें। जानिए इसके कारण, लक्षण और घरेलू उपाय।
ल्यूलकोरिया के लक्षण
- हाथ-पैरों और कमर-पेट में दर्द
- पिंडलियों में खिंचाव
- शरीर भारी रहना
- चिड़चिड़ापन और चक्कर आना
- आंखों के सामने अंधेरा छा जाना
- भूख न लगना
- बार-बार यूरीन जाना
- जी मिचलाना
- प्राइवेट पार्ट में खुजली होना
ल्यूकोरिया का घरेलू इलाज
- एक चम्मच प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन करें। इस उपाय को रोजाना करने से काफी राहत मिलेगी।
- एक चम्मच आंवला पाउडर दो चम्मच शहद में मिलाकर सेवन करें। इससे ल्यूकोरिया की समस्या दूर होगी।
- गुलाब के पत्तों को पीसकर दिन में दो बार आधा चम्मच दूध के साथ सेवन करें।
- इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए भुने हुए चने भी काफी लाभदायक है। रोज भुने हुए चनों का सेवन करें।
- एक चम्मच शहद में एक चम्मम तुलसी का रस मिलाकर पिएं। इससे भी ल्यूकोरिया की समस्या दूर होती है।
- रोजाना एक चम्मच मेथी पाउडर में गुड मिलाकर खाएं।
- मुलेठी की जड़ पीसकर पाउडर बना लें उसके बाद रोजाना गुनगुने पानी से सेवन करें।
ल्यूकोरिया के कारण
- शरीर में पोषक तत्वों क कमी होना,
- योनि में ‘ट्रिकोमोन्सय वेगिनेल्सि’ नामक बैक्टीणरिया
- प्राइवेट पार्ट की अस्वच्छता
- खून में कमी
- अधिक उम्र
- तीखे मसालेदार खाने का सेवन करना है।
- विवाहित महिलाओं को बार-बार गर्भपात होना
- यूरिन एरिया में इंफैक्शन
- रोगप्रतिरोधक क्षमता में कमी
- डायबिटीज होना अन्य आदि।